जितेंद्र तिवारी के ट्वीट पर दानिश अजीज का ट्वीट गंदी राजनीति बंद करने की दी सलाह:
1 min readआसनसोल: आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद भाजपा में पूरे बंगाल में भाजपा नेताओं के बीच खलबली मच गई है कई भाजपा नेताओं ने अपने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए बयान भी दिए हैं इसी क्रम में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने टीएमसी के इस विजय के पीछे ममता बनर्जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का हाथ बताया उन्होंने कहा कि जिस तरह से कन्याश्री लक्ष्मी भंडार सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिला है इसी का नतीजा है कि लोगों ने टीएमसी को आशीर्वाद दिया है पूर्व टीएमसी और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज ने एक ट्वीट किया और कहा की जितेंद्र तिवारी एक बार फिर से अपना माइंड गेम खेल रहे हैं लेकिन अब लोग उनको समझ चुके हैं उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सबको पता है कि जितेंद्र तिवारी का सबसे पसंदीदा राजनीतिक दल कौन सा है दानिश अजीज ने जितेंद्र तिवारी से गंदी राजनीति बंद करने को कहा












