आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर जितेंद्र तिवारी ने किया ट्वीट जीत के पीछे ममता बनर्जी के परियोजनाओं को बताया अहम:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी को भाजपा पर काफी बड़ी विजय हासिल हुई खासकर आसनसोल में टीएमसी ने इतिहास रचते हुए पहली बार न सिर्फ इस सीट पर कब्जा जमाया बल्कि 3 लाख से भी ज्यादा वोटों से इस सीट को जीत लिया नतीजों के बाद पूरे बंगाल में भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है कई नेताओं के बागी तेवर भी देखे जा रहे हैं सभी अपनी-अपनी तरह से इस हार का विश्लेषण भी कर रहे हैं इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने आज एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि आसनसोल और बालीगंज उपचुनाव में टीएमसी को मिली विजय के पीछे ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई कन्याश्री सबूज साथी लक्ष्मी भंडार जैसी परियोजनाओं का बहुत बड़ा हाथ रहा उन्होंने कहा कि इन परिजनों से लोगों को सीधा लाभ मिला वही दुआरे सरकार जैसी योजनाओं में सरकारी परियोजनाओं का लाभ लोगों के घरों तक पहुंचाया यही वजह रही कि लोगों ने भाजपा को नहीं टीएमसी को चुना वही एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिस तरह से हिंसा हुई थी उसे देखते हुए मतदाता अब मतदान के लिए घर से बाहर निकलने से हिचक रहे हैं जितेंद्र तिवारी के इन दोनों ट्वीट से राजनीति के जानकार एक नए राजनीतिक समीकरण की आहट महसूस कर रहे हैं

वही जब हमने इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि आखिरकार जितेंद्र तिवारी को यह समझ में आ गया है कि सत्ता में रहते हुए लोगों की भलाई की जा सकती है और अगर आप लोगों की भलाई करेंगे उनका विश्वास अर्जित करेंगे तो लोग आपको आशीर्वाद जरूर देंगे जब हमने उनसे पूछा कि क्या इससे नए राजनीतिक समीकरण का कोई इशारा मिल रहा है तो उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति देखना सही नहीं होगा जितेंद्र तिवारी ने वही कहा जो सच्चाई है












