सालानपुर में हुआ सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौत:
1 min read
सालानपुर: मंगलवार सुबह सड़क हादसे ने एक और व्यक्ति की जान ले ली घटना सालनपुर थाना अंतर्गत जेमारी के पास घटी बाराभुई निवासी लखींदा मरांडी सुबह 6:30 बजे के करीब अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे कि तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों ने देनदुआ सामडी मार्ग पर ट्रक का पीछा कर उसे रोका और मुआवजे की मांग करने लगे घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया गया आखिरकार मुआवजे की बात पर सहमति बनने के बाद ही ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया













