पांडवेश्वर में टीएमसी की बढ़त को नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया ममता मैजिक:
1 min read
पांडवेश्वर:आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को सबसे ज्यादा बढ़त पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से मिली थी इसे लेकर पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती बेहद खुश हैं आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को चुनाव आयोग द्वारा उनके एक बयान के लिए 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था इसके बावजूद पांडवेश्वर से शत्रुघ्न सिन्हा को सबसे ज्यादा बढ़त मिली इसे लेकर मंगलवार को पांडवेश्वर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां स्थानीय टीएमसी नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नरेंद्र चक्रवर्ती को हरे अबीर से रंग दिया और उनको बधाई दी इस मौके पर नरेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि पांडवेश्वर में जो बढ़त मिली है वह ममता मैजिक के वजह से मुमकिन हुआ है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा लोगों के साथ रहती हैं और यही वजह है कि लोगों ने भी ममता बनर्जी के चुने हुए प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन किया उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही पांडवेश्वर के हर एक बुथ में धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी जहां लोगों को शत्रुघ्न सिन्हा को समर्थन करने के लिए टीएमसी की तरफ से धन्यवाद दिया जाएगा












