नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का शुभारंभ
1 min read
आसनसोल :समाज को खासकर युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है इसका उद्देश्य नशे के आदि 10 करोड़ व्यक्तियों को नशे की लत से छुटकारा दिलाना है

आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी ग्रीन व्यू पार्क इलाके में ब्रह्माकुमारी संस्थान परिसर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और सब ने मिलकर यह शपथ लिया कि समाज से नशे को पूरी तरह से दूर किया जाएगा और नशे के आदि 10 करोड़ व्यक्तियों को नशे से बाहर निकल जाएगा इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी नरेश अग्रवाल सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे

यहां पर सभी ने देश और समाज को नशे की लत से छुटकारा दिलाने की शपथ ली इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की नशा किसी भी देश समाज और परिवार के लिए अच्छा नहीं होता इससे सिर्फ नुकसान ही होता है उन्होंने इस अभियान की तारीफ की और कहा कि इस अभियान के जरिए जो व्यक्ति दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नशे के आदि बन चुके हैं उनको इससे मुक्ति दिलाई जाएगी ताकि वह देश और समाज की मुख्य धारा से फिर से जुड़ सकें वहीं सचिन राय ने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है यह सिर्फ परिवार समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है युवाओं के जीवन को बर्बाद करता है उनके अंदर जो संभावनाएं हैं उन संभावनाओं को समाप्त करता है इसलिए उन्होंने इस तरह के अभियान की सराहना की और युवाओं से अपील की कि वह नशे की लत से दूर रहें।














