लोअर छिन्नमस्ता तुरी पाड़ा में संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत की घटना का पुलिस द्वारा आरोपी को लेकर किया गया पुनर्निर्माण
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों पहले आसनसोल के लोअर छिन्नमस्ता तुरी पाड़ा में एक बच्चे की लाश मिली थी। स्थानीय निवासी बच्चे की इस तरह से मौत होने पर काफी नाराज हुए थे उन्होंने आरोप लगाया था कि बच्चे की हत्या की गई है उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और सजा देने की मांग पर आंदोलन भी किया था आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों द्वारा घटना में पकड़े गए आरोपी को लेकर घटनास्थल जाकर घटना का पुनर्निर्माण किया गया इस मौके पर यहां एसीपी अब्दुल गफ्फार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थानीय निवासी मृत बच्चे के परिजन उपस्थित थे यहां आरोपियों से यह जानने का प्रयास किया गया कि किन हालातो में बच्चे की मौत हुई थी। इस मौके पर जब पत्रकारों ने एसीपी अब्दुल गफ्फार से वारदात के बारे में जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है और अभी इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी वहीं स्थानीय भाजपा नेता और मंडल जनरल सेक्रेटरी अंकुर राय ने कहा कि आज पुलिस द्वारा उस दिन की घटना का पुनर्निर्माण किया गया आरोपी को लाया गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी की उन्होंने कहा कि इस समय बंगाल में भाजपा की सरकार चल रही है जो पुलिस को कानून के मुताबिक काम करने की छूट देती है जिस वजह से यहां पर अपराधी बच नहीं सकते उन्होंने कहा कि जिस दिन यह घटना घटी थी उसी दिन आसनसोल उत्तर के विधायक घटना स्थल पर आए थे और उन्होंने लोगों से वादा किया था कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा कानून अपना काम करेगी और उसे जरूर सजा होगी इसके बाद से देखा जा रहा है कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई उन्हें पूरा भरोसा है कि उस घटना में जो भी शामिल है उन्हें कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी














