सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से हुआ नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में भी यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 3 से 9 अगस्त तक लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से कल्ला मोड़ इलाके में निशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में आने जाने वाले लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर तथा नेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित विभिन्न विषयों की जांच की गई यहां पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय भगत के नेतृत्व में इस शिविर का आयोजन किया गया था शिविर के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक भी किया गया ताकि सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके इस दौरान यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे














