सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम नृत्य नाटिका का मंचन
1 min read
आसनसोल :सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त डाक्टर प्रणव कुमार पुलिस ट्रैफिक विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न थाना और चौकिया के प्रभारी और ट्रैफिक प्रभारी यहां मौजूद थे। इसके अलावा आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी विशेष रूप से मौजूद थे। यहां पर सबसे पहले एक रैली निकाली गई यह जागरूकता रैली रैली आसनसोल में बीएनआर स्टेट बैंक से निकली और कोर्ट मोड़ होते हुए वापस रविंद्र भवन के पास आकर समाप्त हुई रैली में पुलिस अधिकारियों के अलावा स्थानीय निवासी भी मौजूद थे रैली के अंत में एक नृत्य नाटिका का भी मंचन किया गया इसके जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाने के बारे में जागरूक किया इस बारे में जिला शासक ने बताया की राज्य के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन किया जा रहा है ट्रैफिक विभाग की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है इसका एकमात्र उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना है उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस कार्यक्रम के जरिए लोग हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाने गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बातचीत न करने की बात कहे उन्होंने कहा कि प्रशासन ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के साथ कड़ाई से जरूर पेश आएगी लेकिन उससे पहले वह चाहते हैं कि लोगों के मन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। वहीं पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों ट्रैफिक के छोटे छोटे नियमों के बारे मे जानकारी देना है ताकि किसी बड़े हादसे को होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनने सीट बेल्ट लगाने ट्रैफिक लाइटों का पालन करने सहित सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की














