पश्चिम बंगाल छात्र परिषद अध्यक्ष प्रियंका चौधरी पहुंची आसनसोल संगठन की मजबूती पर कांग्रेस नेताओं से की चर्चा
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल छात्र परिषद अध्यक्ष प्रियंका चौधरी आज आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंची यहां पर कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी एस एम मुस्तफा के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने प्रियंका चौधरी का यहां स्वागत किया इस मौके पर प्रियंका चौधरी ने कहा कि छात्र परिषद कांग्रेस का छात्र यूनियन है और युवाओं को संगठित करने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा मंच है उन्होंने सभी से इस संगठन को और मजबूत करने का आवाहन किया और कहा कि 28 अगस्त को छात्र परिषद का एक विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है जिसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल के सभी छात्रों को एकजुट करना है ताकि वह आने वाले समय में कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर सकें उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहती है ताकि जो आपसी नफरत और भेदभाव की राजनीति बढ़ गई है उससे छुटकारा मिले














