आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा हेल्थ सेंटर कषिरन्यास
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड इलाके में आज एक हेल्थ सेंटर का शिलान्यास किया गया 29 नंबर वार्ड अंतर्गत बहाल बाजार में इस हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया इस मौके पर स्थानीय भाजपा युवा नेता गौरव गुप्ता और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी यहां मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित थे इन्होंने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस मौके पर कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि आज युवा भाजपा नेता गौरव गुप्ता के नेतृत्व में यहां पर इस हेल्थ सेंटर का शिलान्यास किया गया उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इसके लिए उन्होंने गौरव गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी उन्होंने कहा की नई सरकार के शासनकाल में इस तरह से जनता के हितों के लिए लगातार काम किया जा रहा है और भविष्य में भी किया जाएगा














