ज्यादा मुनाफे का लालच दिखाकर महिला से ठगी का आरोप
1 min read
कुल्टी :कुल्टी इलाके के सांकतोड़िया की रहने वाली इशरत जहां नामक एक महिला ने आरोप लगाया कि मोहम्मद जमील और मोहम्मद आदिल नामक दो व्यक्तियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की और उन्हें लाखों रुपए का चूना लगाया इशरत जहां ने बताया कि मोहम्मद आदिल और मोहम्मद जमील मामा भांजा है इन दोनों ने मिलकर उनके साथ ₹300000 से ज्यादा की धोखाधड़ी की है और उनके नाम पर तीन मोबाइल भी लोन पर ले लिए हैं और अब उन्हें मजबूर किया जा रहा है कि वह लोन की ईएमआई चुकाएं। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आदिल का घर सांकतोड़िया 12 नंबर में है जबकि मोहम्मद जमील रानीगंज राजा बांध का रहने वाला है महिला ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने उनसे 310000 यह कह कर लिए हैं कि ब्याज में उन्हें ज्यादा पैसा मिलेगा और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा इशरत जहां नेबताया के दोनों मामा भांजे ने मिलकर उन्हें यह कहकर बेवकूफ बनाया कि बैंक में रखने से ज्यादा मुनाफा नहीं मिलेगा अगर वह यह पैसा उन्हें देती हैं तो उन्हें ज्यादा मुनाफा मिलेगा इसके लिए उन्होंने कुछ और भी महिलाओं के बैंक अकाउंट और उनके बारे में जानकारी दी और ऐसा करके उन्हें प्रलोभित किया इशरत जहां ने बताया कि उन्हें जितनी जानकारी है इन दोनों का मुख्य कार्यालय कोलकाता में है जबकि दुर्गापुर में ब्रांच ऑफिस है इस बारे में इशरत जहां ने सांकतोड़िया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है साइबर थाने में भी उन्होंने शिकायत की है वह चाहती है कि उन्हें उनका पैसा वापस मिले और उनके नाम पर जो ईएमआई कट रही है वह बंद हो














