आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से चंद्रचूड़ मंदिर में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पीसी चटर्जी मार्केट के पास बने आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से लगातार निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है सावन के पहले सोमवार के पवित्र अवसर पर आज हॉस्पिटल की तरफ से चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया आज सावन के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव का जिला अभिषेक करने के लिए आए श्रद्धालुओं में से बहुतों के स्वास्थ्य की जांच की गई आज स्वास्थ्य जांच शिविर में तकरीबन 200 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की गई।

इस मौके पर यहां आविष्कार हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर नीतू सिंह तथा अस्पताल के अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर तथा चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे इन सभी ने कैंप में आने वाले व्यक्तियों की जांच की यहां पर ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर ईसीजी सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों के लिए जांच की गई और श्रद्धालुओं तथा अन्य लोगों को जरूरी सलाह प्रदान की गई। इस बारे में जब हमने आविष्कार हॉस्पिटल के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार के अवसर पर चंद्रचूड़ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है इसे देखते हुए आज यहां पर आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई उन्होंने बताया कि आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से हमेशा यह प्रयास किया जाता है कि इसी तरह से समाज के लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जा सके ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो सके और किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने से पहले ही बीमारी की जड़ को समाप्त कर सकें














