जरूरी चीजों की कीमत नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आसनसोल बाजार का दौरा
1 min read
आसनसोल :फल सब्जी आलू प्याज सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं की बाजार मूल्य पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा आज आसनसोल मार्केट संयुक्त छापेमारी की गई । इस अभियान में कृषि विपणन, पुलिस के प्रवर्तन शाखा के अधिकारी कानूनी मेट्रोलॉजी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। इन्होंने आसनसोल मार्केट के विभिन्न दुकानदारों से बातचीत की और यह जानने का प्रयास किया कि रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमत क्या है और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी दुकानदार बाजार कीमत से ज्यादा दाम पर चीजें ना बेचें।

दरअसल पिछले कुछ समय से यह शिकायत आ रही थी कि आसनसोल मार्केट में कुछ दुकानदार कुछ सामानों की कीमत ग्राहकों से ज्यादा ले रहे हैं इन शिकायतों पर प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई और आज प्रशासन के अधिकारियों के इस टीम में आसनसोल मार्केट का दौरा किया और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वह उचित मूल्य पर ही सामान बेचें














