पवित्र सावन के महीने में बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर में तैयारीयों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री डॉ अजय पोद्दार
1 min read
कुल्टी :पवित्र सावन के महीने में श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न शिव मंदिरों में उमड़ते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि मंदिर और मंदिर परिसर के आसपास व्यवस्थाओं को इस तरह से किया जाए ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए आज राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी तथा पीएचई विभाग के मंत्री डॉ अजय पोद्दार बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचे उन्होंने यहां मंदिर कमेटी के सदस्यों और तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस मौके पर मंदिर की सुविधाओं पेयजल व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं लाइट की व्यवस्था तथा सावन के महीने में सोमवार को जो बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे उसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन की तैयारीयों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इस तरफ खास ध्यान देने की हिदायत दी कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस मौके पर डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि सिद्धेश्वर मंदिर इस क्षेत्र का बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है इसे लेकर लोगों के मन में अगाध आस्था है लोग सावन के महीने में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं वह आज यहां पर आए हैं और उन्होंने यहां पर निरीक्षण किया ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस दौरान मंदिर परिसर के अंदर लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था करने साफ सफाई को और बेहतर बनाने सफाई कर्मियों की तैनाती और दूसरी ज़रूरी चीज़ों को तैनात रखने को लेकर भी चर्चा की गई














