कुमारपुर में फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को बंद करने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुमारपुर इलाके में रेलवे द्वारा फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को बंद करने का आदेश दिया गया है, सड़क बंद करने की प्रक्रिया शुरू होने पर आज स्थानीय लोगों ने विरोध किया. उन्होंने बताया कि जब फ्लाईओवर पर जाम लग जाता है तो लोग निचली सड़क से होकर गुजरते हैं। साथ ही हर दिन हजारों लोग फ्लाईओवर की बजाय निचली सड़क से गुजरते हैं, ऐसे में अगर यह सड़क बंद हो जाएगी तो लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पैदल सड़क पार करते हैं वह फ्लाईओवर के बजाय नीचे वाली सड़क से जाते हैं ऐसे में अगर यह सड़क बंद कर दी जाती है तो लोगों को परेशानी होगी उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवा गमन करते हैं और अगर इस सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है तो यहां पर अपराधियों का अड्डा बन जाएगा उन्होंने कहा कि यह सड़क आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है स्कूल के बच्चे इस सड़क से होकर ही जाते हैं दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आज जो लोग सड़क को बंद करने के लिए आए थे उनसे अनुरोध किया गया कि अभी इस सड़क को बंद ना किया जाए वह चाहते हैं कि जिला शासक और रेलवे डिवीजन के डीआरएम यहां पर आए ताकि वह उनसे बातचीत कर सकें और यह सड़क यहां के लोगों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इसके बारे में बता सकें फिलहाल सड़क को बंद करने के कार्य को रोक दिया गया














