shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बीबी कॉलेज की तरफ से नशा मुक्त भारत निर्माण को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के उषा ग्राम इलाके में गुजराती भवन में नशा मुक्त भारत बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नशामुक्त युवा भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया था। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, जमुरिया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, बाराबनी के विधायक अरिजीत रॉय, आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और बीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बसु भी उपस्थित थे। डॉ. अमिताभ बसु ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे कि आसनसोल के बीबी कॉलेज को लाइव इंटरेक्शन के लिए चुना गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह पूरे देश के युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा न केवल एक व्यक्ति के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत जरूरी है। विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम के जरिए वह युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि उन्हें नशे की लत से दूर रहना चाहिए क्योंकि नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बर्बाद कर देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से तो जरूरी कदम उठाए जा ही रहे हैं लेकिन आम जनता और समाज को भी नशे के लत को समाप्त करने के लिए कदम उठाना होगा और इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वही आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्यने भी नशे की लत से बचने के लिए युवाओं से अपील की उन्होंने कहा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है यह सिर्फ समस्याओं को बढ़ाता है और पूरे परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र को समाप्त करता है इसलिए उन्होंने युवाओं से अपील की केवल नशे से दूर रहें और उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं को संदेश देने का प्रयास किया कि नशा उनके लिए सिर्फ और सिर्फ हानीकारक है। दूसरी तरफ जमुरिया के विधायक डॉक्टर विजन मुखर्जी ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते उन्हें पता है कि नशे की वजह से एक इंसान को किस तरह की परेशानियों और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की यह नशे की लत से जितना हो सके दूर रहे वहीं उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की की आज के जमाने में माता-पिता दोनों अपने काम में व्यस्त रहते हैं और आज हम लोग न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं इस वजह से हम अपने बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाए जिस वजह से बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है की माता-पिता अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें ताकि वह नशे से दूर रहें इसके साथ उन्होंने कहा कि जो बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं उनका इलाज बहुत जरूरी है और इलाज से भी ज्यादा उन्हें काउंसलिंग की आवश्यकता पड़ती है विधायक ने कहा कि जमुरिया क्षेत्र के विधायक होने के नाते वह यह चाहते हैं कि अपने विधानसभा क्षेत्र में वह एक रिहैबिलिटेशन सेंटर खोल सके जहां पर नशे के आदि व्यक्तियों को नशे से छुटकारा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते वह यह प्रयास कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page