बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने लगभग 85 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इस मौके पर यहां पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन शमीम अख्तर प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर तकरीबन 85 लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया इस बारे में शमीम अख्तर ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया क्योंकि जिस तरह से राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से टीएमसी का कोई अता पता नहीं है और भाजपा के राज में जिस तरह से लोग परेशान हो रहे हैं एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उससे लोग विकल्प ढूंढ रहे हैं और उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प के रूप में नजर आ रही है इसलिए लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन की मजबूती जिस तरह से बढ़ रही है उससे यह अब स्पष्ट हो गया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जाना तय है














