बच्चे की हत्याकांड के आरोपी को परिवार के हवाले करने की मांग पर पथावरोध
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल के लोअर छिन्नमस्ता इलाके के तुरी पाड़ा में ऋतिक रुज नामक एक बच्चे की हत्या कर दी गई थी आज उस बच्चे के परिवार के लोगों ने भगत सिंह मोड पर रोड जाम कर दिया इनका कहना है कि पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उस व्यक्ति को उनके हवाले करना होगा और यह अपने बच्चे की हत्या की सजा उस व्यक्ति को देंगे इस मांग को लेकर लोग बच्चे के परिवार के लोगों ने काफी देर तक भगत सिंह मोड़ पर रोड जाम किया और प्रदर्शन करने लगे और उस व्यक्ति को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर एसीपी अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया कि दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और उनका कहना था कि जिस बेरहमी से उनके घर के बेटे की हत्या की गई है आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। काफी देर तक पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया गया। वह भाजपा नेता अंकुर राय ने कहा कि आज जिस बच्चे की हत्या हुई है उसके परिवार के लोगों ने रोड जाम किया और मांग की के आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए लेकिन देश संविधान और कानून से चलता है उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आए थे और उन्होंने प्रदर्शन लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी उन्होंने कहा कि टीएमसी के जमाने में ऐसा हुआ करता था कि आरोपी जल्दी जमानत पर छूट जाया करते थे लेकिन आज भाजपा की सरकार है और यहां पर कानून का राज चलता है किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा














