देसी पिस्तौल के साथ जमुरिया क्षेत्र से एक युवक चढ़ा एसटीएफ के हत्थे अदालत में पेश
1 min read
जमुड़िया :पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भी सत्ता में परिवर्तन होने के बाद से अपनी सक्रियता को काफी बढ़ा दी गई है पिछले कुछ दिनों में हमने देखा कि किस तरह से एडीपीसी क्षेत्र के विभिन्न थाना और चौकियों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न आरोपियों को गिरफत में लिया गया। इस बार जमुरिया इलाके में पश्चिम बंगाल के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा एक व्यक्ति को जमुरिया क्षेत्र के बेल बाद इलाके के यात्री प्रतीक्षालय से दो देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा उसे गिरफ्तार कर जमुरिया थाना लाया गया। गुरुवार देर रात इसको गिरफ्तार किया गया था आज उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया बताया जा रहा है कि यह युवक पांडवेश्वर के डालुरबांध इलाके का रहने वाला है 24 वर्षीय इस युवक का नाम खैरुल आलम चौधरी बताया जा रहा है














