चौरंगी चौकी की पुलिस द्वारा मवेशियों की तस्करी के आरोप में एक ट्रक के चालक और खलासी को किया गया गिरफ्तार
1 min read
कुल्टी :मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के भारत के संविधान और कानून का पालन करते हुए अपने ड्यूटी करने का निर्देश दिया था देखा जा रहा है कि इसके बाद सही पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में भी पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई है इसी कड़ी में कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी चौकी की पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए डुबुरडीही चेक पोस्ट पर छह पहिया ट्रक को रोका और उसकी तलाशी लिए तलाशी के दौरान ट्रक से 15 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक चालक से इन मवेशियों के संबंधित कागजात और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा लेकिन जब ट्रक चालक इन दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं कर पाया तो पुलिस ने ट्रक सहित सभी मवेशियों को जब्त कर लिया और ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्र के अनुसार जिन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम धर्मेंद्र कुमार और हरे कृष्णा सिंह है पुलिस की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन मवेशियों को बिहार से कोलकाता लाया जा रहा था














