*श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ठहराव (स्टॉपेज)*
1 min read
आसनसोल :इन दिनों चल रहे श्रावणी मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने
05028/05027 बढ़नी–देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल के लिए दुदही रेलवे स्टेशन और रतन सराय रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव (स्टॉपेज) प्रदान करने का निर्णय लिया हैं।
*बदली हुई टाइमिंग इस तरह है:*
05028 बढ़नी –देवघर श्रावणी मेला स्पेशल: दुदही रेलवे स्टेशन पर 19:45 बजे पहुंचेगी और वहां से 19:47 बजे रवाना होगी; वही रतन सराय रेलवे स्टेशन पर 21:40 बजे पहुंचेगी और वहां से 21:42 बजे रवाना होगी।
05027 देवघर– बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल: रतन सराय रेलवे स्टेशन पर 07:40 बजे पहुंचेगी और वहां से 07:42 बजे रवाना होगी; वही दुदही रेलवे स्टेशन पर 09:50 बजे पहुंचेगी और वहां से 09:52 बजे रवाना होगी।
उक्त ट्रेनों के बाकी सभी समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं होगा।














