रुपनारायणपुर चौकी के पुलिस ने अवैध बालू ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
1 min read
सालानपुर :राज्य सरकार द्वारा कोयला बालू समेत सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है पुलिस द्वारा भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है आज सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर चौकी के पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और अवैध बालु से लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया ट्रैक्टर चालक उमेश सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है कि बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे रूपनारायणपुर चौकी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जीतपुर इलाके में छापेमारी की इस दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका गया और जांच की गई चालक से जब बालू ले जाने के दस्तावेज मांगे गए तो वह उन्हें दिखाने में नाकाम रहा इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया














