नियामतपुर चौकी पुलिस द्वारा राधा नगर में अवैध लोहा कटाई कारखाने पर छापा 4000 किलो सरिया बरामद
1 min read
कुल्टी :गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नियामतपुर चौकी की पुलिस ने राधा नगर इलाके से एक कथित अवैध लोहा कटाई कारखाने के खिलाफ अभियान चलाया और तकरीबन 4000 किलो ढलाई राड एक गैस कटर मशीन एक वजन करने की मशीन सहित कटाई के काम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की और उसे जब्त कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह कारखाना बबलू साव नामक एक व्यक्ति का है। अभियान के दौरान घटनास्थल से कारखाने में काम करने वाले जयकुमार, रविदास को गिरफ्तार किया गया उन्हें आज आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया पुलिस द्वारा जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत से आरोपियों के 7 दिनों के पुलिस रिमांड की अपील की गई। जांचकर्ता अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जो बड़ी मात्रा में लोहा बरामद हुआ है वह कहां से आया और क्या यह चोरी का सामान है? इसके अलावा इस कारोबार के साथ और कौन जुड़े हुए हैं पुलिस इस बात का भी पता लग रही है प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है।














