सीतारामपुर बाईपास लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों में पैसा ना मिलने से रोष
1 min read
कुल्टी :ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिविजन अंतर्गत सीतारामपुर बाईपास लाइन के निर्माण का कार्य किया जा रहा है ईस्टर्न रेलवे द्वारा इस कार्य को करने के लिए भारत सरकार की एंटरप्राइज रेल विकास निगम लिमिटेड को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है लेकिन यहां काम कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा एक पेटी कांट्रेक्टर आरएन नामक एक कंपनी को पेटी कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया है अब आरोप है कि आरएन द्वारा स्थानीय स्तर पर जिन ठेकेदारों को श्रमिकों की आपूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त किया गया था उनका पैसा रोक दिया गया है इस बारे में जब हमने स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कुछ ठेकेदारों से बात की दोनों ने कहा कि कंपनी पहले दिन से ही इस तरह से गड़बड़झाला करती आ रही है इन ठेकेदारों ने बताया कि कंपनी की तरफ से कभी भी एक साथ पूरा पैसा नहीं दिया जाता था और अब तो हद हो गई कि पिछले लगभग 4 महीने से एक भी रुपया उन्हें नहीं मिला है जिस वजह से उनके अंतर्गत काम करने वाले श्रमिक अब उनसे पैसा मांग रहे हैं लेकिन क्योंकि उनके पास पैसा आया नहीं है इसलिए वह अपने श्रमिकों को पैसा नहीं दे पा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह कंपनी लगातार स्थानीय स्तर पर काम कर रहे ठेकेदारों को बेवकूफ बनाती रही है इससे पहले भी दुर्गापुर में आरएन कंपनी के कार्यालय जाकर ठेकेदारों ने अपनी बात रखी थी तब शनिवार तक का समय मांगा गया था लेकिन फिर भी उनका उनका पैसा नहीं मिला इस वजह से उन्होंने काम बंद करके विरोध प्रदर्शन शुरू किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरएन कंपनी ठेकेदारों के साथ आचरण कर रही है इस वजह से उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि ठेकेदारों को उनका पैसा नहीं मिला है जिस वजह से उनके मन में रोष है इसलिए उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकाल कर गेट पर ताला लगा दिया है उन्होंने कहा कि यह ठेकेदार दुर्गापुर में कंपनी के मुख्यालय भी गए थे वहां से उन्हें आश्वासन मिला है कि बहुत जल्द उनको उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां लगभग 33 ठेकेदार काम कर रहे हैं














