निगम के कमिश्नर ने 23 नंबर पार्किंग का किया दौरा
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारू करने के लिए नगर निगम की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है आज आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर ने निगम के अधिकारियों को साथ लेकर आसनसोल के 23 नंबर पार्किंग का दौरा किया इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की । निगम कमिश्नर को अपने बीच पाकर पार्किंग के टेंडर होल्डर द्वारा निगम कमिश्नर के सामने अपनी परेशानी बयां की गई । इनका कहना है कि उनके पास पार्किंग को चलाने की अनुमति है इसके लिए उन्होंने नगर निगम में नियम के अनुसार टेंडर का पैसा भी जमा किया है लेकिन पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि जो भी यहां पर अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे हैं उनसे जब पार्किंग का पैसा मांगा जा रहा है तो वह पैसा देने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि नगर निगम के सभी पार्किंग निशुल्क हो गए हैं इसलिए वह पैसा नहीं देंगे यहां तक की कभी-कभी इस क्षेत्र के दुकानदार उनसे और उनके कर्मचारियों से तीखी बहस भी करने लगते हैं उन्होंने निगम के कमिश्नर से इस स्थिति से राहत पहुंचाने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की














