गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ हत्या बंद करने की मांग पर जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत सोमवार को आसनसोल जिला शासक कार्यालय में एक ज्ञापन सोपा गया। अभियान के अंतर्गत कुल 21 मांगों के समर्थन में पश्चिम बर्दवान के एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।इसके अंतर्गत भारत में गौ हत्या पूर्णत बंद करने,गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने आदि विभिन्न मांगे जिला शासक कार्यालय के समक्ष रखीं गई। पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत आसनसोल सेनरेले रोड स्थित इको पार्क मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आसनसोल के अलावा भारत के कुल 790 जिलों में एक साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तथा प्रत्येक जिलों से लगभग 5 लाख हस्ताक्षर कर ADM (G) को सौंपा गया। सुबह 8 बजे शंख ध्वनि के प्रारंभ से विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप किया गया इसके बाद हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर क्रमबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण भाव से इको पार्क से जिला शासक कार्यालय तक पैदल मार्च कर गौ हत्या बंद करो, सनातन धर्म की जय हो ,आदि जय घोष के साथ निकल पड़े। आज के ज्ञापन में आसनसोल, दुर्गापुर,रानीगंज, जामुरिया, सालनपुर, पांडेश्वर कुल्टी ,बराकर ,दोमहानी, आदि सभी विधानसभा से गौ भक्त आए हुए थे। सबों ने एक स्वर में गौ हत्या बंद करने को लेकर सरकार से कानून लाने की मांग की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे इको पार्क से लेकर जिला शासक कार्यालय तक मार्च के दौरान विशेष पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी। जिला शासक कार्यालय के अंदर कुछ लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई। जिला शासक की अनुपस्थिति में एडीएम को अभियान के अंतर्गत विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इन मांगों को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एवं राज्य के मुख्यमंत्री आदि तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर आसनसोल सम्मान आवाहन अभियान के प्रभारी पुनीत सानतोरिया, अभियान के पश्चिम बर्दवान जिला प्रभारी विकास सतनालिका, रितेश खेतान राकेश मोदी,गोपाल खीरीया, ललित खैतान गोपाल शरावगी, विपुल दुबे, अमन गिरी
,सुदीप गोराई, बैद्यनाथ पाल, संतोष महेश्वरी, दीपक मोदी, बबलू गोराई, सतीश कयाल, मुकेश अग्रवाल, राजेश जालान,सियाराम अग्रवाल, महेश शर्मा ,विनय शर्मा एवं आनंद पारीक आदि उपस्थित थे।














