shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से किया जा रहा है आयुष्मान भारत के ई केवाईसी का कार्य

1 min read

आसनसोल :बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले से भाजपा के नेता यह कहते आ रहे थे कि भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां की जनता को आयुष्मान भारत कार्ड का फायदा मिलेगा जिससे कि उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। अब जबकि बंगाल में भाजपा की सरकार बन चुकी है तो आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोग प्रयास कर रहे हैं लेकिन इससे पहले आयुष्मान कार्ड बनाने वालों के लिए ई केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया गया है ।इस कार्य को तेजी से संपन्न करने के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से उनके मुर्गा सोल स्थित सीएससी सेंटर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया यहां पर न केवल आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों और उनके परिवारों बल्कि आसनसोल के आम जनता के लिए भी ई केवाईसी करवाने की सुविधा दी जा रही है। लोगों तक जैसे ही इस बात की जानकारी पहुंची बड़ी संख्या में लोग अपना ई केवाईसी करवाने के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीएससी सेंटर पहुंचे।

इस बारे में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले इसके लिए ई केवाईसी करवाना बहुत जरूरी है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इस विशेष सेवा का प्रारंभ किया गया है यहां पर न केवल चेंबर के सदस्यों और उनके परिवारों बल्कि आम जनता के लिए भी यह सेवा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page