रामपुर चेक पोस्ट के दो निलंबित मोटर व्हीकल अधिकारियों को झाड़ग्राम से किया गया गिरफ्तार आसनसोल अदालत में पेश
1 min read
आसनसोल :अभी हाल ही में कुल्टी क्षेत्र के रामपुर चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों से कथित तौर पर डंडा टैक्स वसूलने और रिश्वत लेने के आरोप में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर्स को निलंबित किया गया था उनके नाम अनुपम बनर्जी और नाजिम उल हक है जैसे ही इस मामले के बारे में पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग को जानकारी मिली कि यह दो अधिकारी रामपुर चेक पोस्ट पर बाहर के राज्यों से आने वाले ट्रैकों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार के 1971 के सर्विस रूल्स के तहत निलंबित कर दिया गया और एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की जांच सौंप दी गई लेकिन अपने निलंबन के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे आखिरकार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम में दोनों को झाड़ग्राम से गिरफ्तार कर लिया रविवार को दोनों आरोपियों को वर्चुअल माध्यम से आसनसोल अदालत में पेश किया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है














