दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस छात्र परिषद में शामिल होने का लिया फैसला टीएमसीपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
1 min read
आसनसोल :तृणमूल छात्र परिषद छोड़कर बड़ी संख्या में आज युवाओं ने कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद का दामन थाम लिया गिरजा मोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस के छात्र परिषद में शामिल होने का फैसला लिया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित से इस बारे में जब हमने इन युवाओं से बात की तो उन्होंने कहा राहुल गांधी जिस तरह से युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं उसे देखकर वह प्रेरित हुए और आज उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी ही हैं जो लगातार आंदोलन कर रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं इसे देखते हुए वह प्रेरित हुए और कांग्रेस के इस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए वह आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं ताकि पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके














