shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रेल पार से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक बनने पर कृष्णेंदु मुखर्जी को दी बधाई

1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से कोर्ट मोड़ स्थित कार्यालय में आज रेल पार इलाके से बड़ी संख्या में लोग विधायक से मिलने पहुंचे। इनमें कुछ रेल पार इलाके के विभिन्न मस्जिदों के मौलाना और ईमाम भी थे। इन्होंने सबसे पहले आसनसोल उत्तर के विधायक को फूलों का गुलदस्ता देकर चुनाव जीतने की बधाई दी कृष्णेंदू मुखर्जी ने इन सभी का अपने कार्यालय में स्वागत किया और इस बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया इसके बाद काफी देर तक विधायक के साथ इन सभी लोगों की बैठक हुई और रेल पार इलाके की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर चर्चा की गई इस बारे में जब हमने आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज रेल पार क्षेत्र से कुछ लोग उनसे मिलने आए थे जो मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उन्होंने रेल पार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे सड़क, निकासी व्यवस्था, पानी की आपूर्ति की कमी जैसी समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया और उनसे उन समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया विधायक ने कहा कि वह पूरे आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं जिसमें रेल पार एक अहम हिस्सा है इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के हर एक इलाके में जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने का वह प्रयास करें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं इसलिए भाजपा के एक जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के नाते यह उनका दायित्व है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके के विकास पर ध्यान दें उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों के ही तरह रेल पार इलाके के विकास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा को लेकर मुस्लिम समुदाय के मन में जरूर कुछ गलतफहमियां बैठा दी गई थी लेकिन इस तरह की बैठकों और विचारों के आदान-प्रदान से वह गलत फहमीयां जरूर दूर हो जाएगी वह इस बारे में जब हमने विधायक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य से बात की तो उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तर से कृष्णेन्दु मुखर्जी को जीत हासिल हुई थी आज रेल पार से वह लोग आए और उन्होंने अपने विधायक को बधाई दी और वहां की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया विधायक ने कहा कि वह रेल पार की समस्याओं से अवगत हैं और वह जरूर उन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि आज की यह बैठक काफी सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page