नीट पेपर लीक पर दिल्ली के प्रदर्शन को भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया देशविरोधी ताकतों का जमावड़ा
1 min read
आसनसोल :नीट के प्रश्न पत्र लीक होने के खिलाफ पिछले लगभग एक महीने से दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक संगठन की तरफ से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी मांग है कि प्रश्न पत्र लीक होने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा इसे लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन चल रहा है इसके खिलाफ आज आसनसोल में रविंद्र भवन से आसनसोल बस स्टैंड तक एक रैली निकाली गई रैली शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच पश्चिम बंगाल के बैनर तले निकाली गई थी इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय मजदूर संघ के सदस्य उपस्थित थे। इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के नाम पर कुछ देश विरोधी शक्तियों द्वारा देश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज देश में एक सशक्त लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर इस सशक्त केंद्रीय सरकार के खिलाफ आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भी जिस तरह से विरोध किया जा रहा है यह दिखाता है कि नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने या ना होने से प्रदर्शन कर रहे लोगों का कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ देश में अशांति फैलाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि देश में अभी जो सरकार चल रही है वह चाहे तो इस आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के साथ निपट सकती है लेकिन वर्तमान केंद्रीय सरकार सत्ता के बल का इस तरह से उपयोग नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें देश विरोधी शक्तियों द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन देश में मजबूत सरकार है और देश को तोड़ने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। वहीं सब्यसाची माझी नामक एक युवक ने बताया कि वह आज इस रैली का हिस्सा इसलिए बने हैं क्योंकि दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ देश विरोधी शक्तियों द्वारा पेपर लीक का बहाना बनाकर लोगों को गलत समझाकर देश को कमजोर बनाने की साजिश रची जा रही है इसके खिलाफ आज यह रैली निकाली गई है जिससे कि देश के लोगों के सामने जंतर मंतर पर जो लोग प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं उनका असली चेहरा लाया जा सके














