*आसनसोल मंडल श्रावणी मेला–2026 के लिए तीन जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा*
1 min read
आसनसोल :श्रावणी मेला–2026 के दौरान यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन 12-कार वाली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
03549 मोहनपुर–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल : उक्त ट्रेन मोहनपुर से 07:25 बजे रवाना होगी और 07:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी, यह ट्रेन देवघर में रुकेगी।
03552 जसीडीह–आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल : उक्त ट्रेन जसीडीह से 08:10 बजे रवाना होगी और 11:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन कुमराबाद रोहिणी, शंकरपुर, मथुरापुर, मधुपुर जंक्शन, जोड़ामो, मदनकटा, विद्यासागर, कांसीटांड, जामताड़ा, चित्तरंजन, रूपनारायणपुर, सलानपुर, सीतारामपुर और बाराचक स्टेशनों पर रुकेगी।
03551 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल :
उक्त ट्रेन 14:40 बजे आसनसोल से रवाना होगी और 17:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी।यह ट्रेन बाराचक, सीतारामपुर, सलानपुर, रूपनारायणपुर, चित्तरंजन, जामताड़ा, कांसीटांड, विद्यासागर, मदनकटा, जोडामो, मधुपुर जंक्शन, मथुरापुर, शंकरपुर और कुमराबाद रोहिणी स्टेशनों पर रुकेगी।
03554 जसीडीह–दुमका मेमू पैसेंजर स्पेशल :
उक्त ट्रेन जसीडीह से 17:25 बजे रवाना होगी और 19:15 बजे दुमका पहुंचेगी।यह ट्रेन देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा और न्यू मदनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
03553 दुमका–मोहनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल :
उक्त ट्रेन दुमका से 19:45 बजे रवाना होगी और 21:10 बजे मोहनपुर पहुँचेंगी।
यह ट्रेन न्यू मदनपुर, जामा, बासुकीनाथ, चंदनपहाड़ी, धनपतडीह, घोरमारा और सिरसा नुनथर स्टेशनों पर रुकेंगी।
ऊपर दी गई सभी स्पेशल ट्रेनें 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन 12-कार मेमू रेक के साथ चलेंगी, और बताई गई अवधि के दौरान प्रत्येक ट्रेन 32 ट्रिप पूरी करेंगी।
ये स्पेशल ट्रेनें श्रावणी मेला–2026 के दौरान यात्रियों की ज़्यादा भीड़ के प्रबंधन और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम रेल कनेक्टिविटी देने के लिए शुरू की गई हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह इन सेवाओं का लाभ उठाएँ।














