43 नंबर वार्ड में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की तरफ से पूर्व पार्षद बीगु ठाकुर के नेतृत्व में बांटे गए तिरपाल
1 min read
आसनसोल :बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के उपरांत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा बार-बार यह कहा गया है कि बहुत जल्द बंगाल में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को साकार जरूर करेगी जिसमें हर व्यक्ति के सर पर छत होगी। लेकिन जब तक इसे पूरा नहीं किया जाता तब तक विशेष कर बारिश के मौसम में जरूरतमंद तबके के लोगों को हो रही परेशानियों से राहत पहुंचाने के लिए तिरपाल बांटे जा रहे हैं। आज आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड इलाके में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी के निर्देश पर उनकी तरफ से 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को तिरपाल बांटे गए। इस मौके पर यहां वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व पार्षद बीगु ठाकुर विपिन पासवान जयकिशन ठाकुर सुजीत ठाकुर गौरव ठाकुर सुरज ठाकुर आदि उपस्थित थे इन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने 43 नंबर वार्ड में पूर्व पार्षद बीगु ठाकुर के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को यह तिरपाल दिया ताकि जिन लोगों को कच्चे मकान में रहना पड़ता है बारिश के मौसम में पानी टपकने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें थोड़ी राहत मिल सके इस मौके पर भाजपा के तरफ से कहा गया की बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह सपना बंगाल में भी पूरा होगा कि जब हर एक व्यक्ति के सर पर छत होगी उन्होंने कहा कि इसके पहले जब बंगाल में टीएमसी की सरकार थी तब भी इस सपने को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया गया था और इसके लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी लेकिन तत्कालीन टीएमसी सरकार और उनके नेताओं और मंत्रियों ने इतना भ्रष्टाचार किया था कि केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बंगाल के लोगों तक पहुंचा ही नहीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब यहां भाजपा की सरकार है एक ऐसे मुख्यमंत्री यहां कमान संभाले हुए हैं जिन्होंने साफ कह दिया है कि भ्रष्टाचार पर उनकी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा प्रधानमंत्री के निर्देश पर काम करते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया जाएगा














