उल्टा रथ के मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी खींची रथ की रस्सी
1 min read
आसनसोल :आज उल्टा रथ के मौके पर भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और बलराम का रथ आसनसोल के पोलो मैदान से मौसी के घर से अपने घर जाने के लिए निकल पड़ा । पोलो मैदान से निकलकर यह रथ ईस्कान मंदिर पंहुचा। उल्टा रथ समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी रथ की रस्सी खींची। उन्होंने कहा कि इससे पहले आसनसोल में रथ यात्रा और उल्टा रथ का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष रथ यात्रा को लेकर लोगों में जो उत्साह दिखा, वह पिछले किसी भी वर्ष में नहीं देखा गया. उन्होंने कहा कि उल्टा रथ के अवसर पर आज भी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आये और जिस तरह से रथयात्रा का आयोजन सुचारु रूप से किया गया, उसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और आम लोगों से भी भविष्य में इस तरह के आयोजनों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।














