shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मैथन टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

1 min read

बाराबनी  :मैथन टूरिस्ट स्पॉट सिर्फ आसनसोल और आसपास के इलाकों के लिए ही नहीं पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर आते हैं और इस नैसर्गिक वातावरण का आनंद उठाते हैं यहां पर कई होटल भी हैं जो पर्यटकों को इस नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद उठाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं पर्यटक इन होटल में ठहरते हैं और मैथन के विभिन्न इलाकों मैं घूम कर प्रकृति का आनंद उठाते हैं लेकिन आज सुबह यहां एक होटल में हुई चोरी की घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हुगली से आए पर्यटकों के एक समूह में से एक पर्यटक की बाइक होटल के सामने से चोरी हो गई इतना ही नहीं यह पर्यटक जिस कमरे में थे उस कमरे की खिड़की को तोड़कर पर्यटकों के दो मोबाइल पर भी अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया इसे लेकर जब हमने हुगली से आए पर्यटक से बात की तो उन्होंने कहा कि कल ही वह लोग यहां पर आए थे वह लोग तीन बाईकों पर थे उन्होंने अपनी बाइक होटल के सामने पार्क की थी आज सुबह जब वह अपने बाइक के पास आए तो देखा की तीन में से एक बाइक नहीं है इसके बाद वह अपने कमरे में गए तो देखा कि उनके मोबाइल भी चोरी हो गए हैं उन्होंने होटल के मलिक को इसकी जानकारी दी सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को उनकी बाइक चोरी करते हुए देखा गया उन्होंने कहा कि यह एक पर्यटन स्थल है और अगर इस तरह से यहां पर पर्यटकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में आएगी तो इसका प्रतिकूल असर इस पर्यटन स्थल पर भी पड़ेगा वही जिस होटल में चोरी की यह घटना घटी है उस होटल के मालिक से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है पुलिस को खबर दी गई है पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और अपराधी को चिन्हित कर लिया गया है उसे जल्द से जल्द पकड़ा भी जाएगा उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में होटल के परिसर के अंदर एक व्यक्ति को देखा जा रहा है और होटल के गेट के बाहर भी एक व्यक्ति खड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है उन्होंने भी प्रशासन से मांग की की जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए और पर्यटकों का सामान वापस किया जाए ताकि इस क्षेत्र में आने से पहले पर्यटकों के मन में कोई डर या आशंका न रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page