रामपुर चेक पोस्ट पर डंडा टैक्स के नाम पर रोके जा रहे हैं बाहरी राज्यों के ट्रक, ट्रक चालकों ने जताई नाराजगी
1 min read
कुल्टी :रामपुर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले ट्रकों को कई दिनों तक रोक दिया जाता है जिस वजह से इन ट्रकों के चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमने जब कुछ ट्रक चालकों से बात की तो इन्होंने बताया कि डंडा टैक्स का नाम लेकर इन ट्रक को रोक कर रखा गया है हमने कुछ चालकों से बात की तो उन्होंने बताया कि इनमें से कोई चालक तीन दिन से तो कोई और भी ज्यादा दिनों से रुका हुआ है और इन पर काफी ज्यादा टैक्स लगाया जा रहा है इन ट्रक चालकों का कहना है कि जब सब कुछ ऑनलाइन होता है और उन्होंने ऑनलाइन ही सब टैक्स जमा कर दिया है तो आखिर किस बात का डंडा टैक्स लिया जा रहा है और यह डंडा टैक्स होता क्या है इसके बारे में भी ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। इन ट्रक चालकों का कहना है कि उनके सभी कागजात बिल्कुल सही हैं और उन्होंने सरकार को दिए जाने वाले हर टैक्स को देकर ही वाहन चलाना शुरु किया है लेकिन अचानक बंगाल बॉर्डर पर आकर उनके ट्रकों को रोक दिया जा रहा है और उनसे डंडा टैक्स वसूला जा रहा है इन वाहन चालकों ने बताया कि इस तरह का टैक्स सिर्फ बिहार और बंगाल में ही लिया जाता है देश के अन्य किसी राज्य में इस तरह का टैक्स नहीं लिया जाता है इन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि अगर इसी तरह से अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों को बंगाल सीमा पर परेशान होना पड़ेगा तो बंगाल से जाने वाले ट्रक चालकों को भी अन्य राज्यों में इस तरह की अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।














