चोरी के आरोप में तीन व्यक्तियों को मोहीशीला इलाके में पकड़कर स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले
1 min read
आसनसोल :चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के महिशिला खुदीराम पार्क इलाके की यह घटना है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि लंबे समय से महिशिला स्थित खुदीराम पार्क शिमुलतला इलाके से बिजली केबल की चोरी की जा रही थी। आज स्थानीय लोगों ने तीन व्यक्तियों को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। उत्तेजित भीड़ ने चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों की पहले पिटाई की। खबर मिलते ही आसनसोल साउथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपीयों को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। घटना के बारे में इलाके के लोगों ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में तांबे के तार चोरी हो रहे थे आज यह तीन आरोपी पकड़े गए हैं यही चोरी किया करते थे उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया














