कुल्टी बोरो कार्यालय के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में पुलिस का छापा
1 min read
कुल्टी :आज राज्य पुलिस की तरफ से कुल्टी बोरो कार्यालय के जन्म और मृत्यु पंजीकरण विभाग में अचानक का छापा मारा गया यह छापा जन्म मृत्यु पंजीकरण विभाग में कुछ कथित अनियमिताओं के जांच के लिए मारा गया इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे जो कुल्टी बोरो कार्यालय के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग पहुंचे और उन्होंने यहां पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की और अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की आपको बता दें कि इस बात की शिकायत यहां रहे थे की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा के आशंका है जिसके बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई हालांकि निश्चित तौर पर किन आरोपों के आधार पर यह छापा मारा गया अभी तक यह साफ नहीं हुआ है पुलिस की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस छापेमारी की वजह से कुल्टी बोरो कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।
इस बारे में जब हमने मंत्री अग्निमित्रा पाल से बात की तुमने कहा कि पिछले 15 सालों में पूरे पश्चिम बंगाल में और खासकर सीमावर्ती जिलों में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर टीएमसी के नेताओं द्वारा व्यापक धांधली की गई थी उन्होंने इस बात की आशंका जताई कि टीएमसी द्वारा वोट बैंक के राजनीति करने के लिए बाहरी देश के लोगों को भी गैर कानूनी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र देकर उन्हें इस देश का नागरिक बनवाकर वोटर कार्ड बना दिया गया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा उन्होंने कहा कि टीएमसी के जमाने में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र देने के नियमों में बदलाव किया जा रहा है जिससे कि इस तरह की धांधली बंद हो














