शहीद दिवस मनाने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना
1 min read

आसनसोल :21 जुलाई 1993 को कोलकाता में युवा कांग्रेस के एक आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। तब से हर साल 21 जुलाई को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा शहीद दिवस मनाया जाने लगा। कांग्रेस यह कहती हैं कि जो 13 लोग शहीद हुए वे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता थे लेकिन टीएमसी ने इस शहीद दिवस को हाईजैक कर लिया. इस साल कांग्रेस की तरफ से कोलकाता के शहीद मीनार में शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। आज सुबह आसनसोल रेलवे स्टेशन से आसनसोल कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी अलग-अलग ट्रेनों में सवार होकर कोलकाता के लिए रवाना हुए. कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि अब तक टीएससी ने इस शहीद दिवस को हाईजैक कर लिया था, वे यहां पगलु डांस करते थे और अंडा चावल की व्यवस्था करते थे लेकिन इस बार कांग्रेस दिखाएगी कि शहीद दिवस पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि कैसे दी जाती है. दूसरी ओर, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एसएम मुस्तफा ने कहा कि आज आसनसोल और पश्चिम बर्दवान जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 21 जुलाई 1993 को युवा कांग्रेस के 13 शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक टीएमसी ने इस शहीद दिवस को हाईजैक कर लिया था लेकिन 4 मई के बाद से टीएससी का कोई अता-पता नहीं है














