नहीं मिट रहा आसनसोल अदालत में गतिरोध वकीलों का आंदोलन जारी
1 min read

आसनसोल :आसनसोल अदालत परिसर के अंदर एक वकील के साथ मारपीट करने के आरोप के बाद के वकीलों ने शनिवार से आंदोलन शुरू कर दिया है उनका आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा जिस वजह से आसनसोल अदालत में काम का आज पूरी तरह से बंद पड़ गया है इस बारे में आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयन मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल अदालत के वकीलों कि यह मंशा कतई नहीं है की आसनसोल अदालत में कामकाज बंद हो जाए और लोगों को परेशानी हो लेकिन यह भी सच है कि अगर अदालत परिसर के अंदर एक वकील के साथ मारपीट की जाती है और पुलिस द्वारा वकील और उनके साथियों के खिलाफ ही मामले दर्ज किए जाते हैं और जिन लोगों ने वकील पर हमला किया उन पर कार्रवाई नहीं होती तो वकीलों को विरोध करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था का सवाल है यह कानून व्यवस्था के सही संचालन का सवाल है जिस पर वकील संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने आए थे और बातचीत चल रही है लेकिन जब तक बातचीत का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकलता तब तक वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा














