shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

डिपो पाड़ा दक्षिणा काली मंदिर में हुई वार्षिक साधारण सभा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

1 min read

आसनसोल से लवली पाठक की रिपोर्ट

आसनसोल :आसनसोल के डिपो पाड़ा के एस रोड दक्षिणाकाली मंदिर की तरफ से वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया इसके अलावा मंदिर कमेटी की तरफ से बच्चों के लिए जो कराटे क्लास चलाए जाते हैं उस कराटे क्लास के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने इन बच्चों का पुरस्कृत किया। इससे पहले काली मंदिर कमेटी की तरफ से विधायक को सम्मानित किया गया। कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा कि आज यहां आकर वह बहुत खुश हैं खास करके छोटे-छोटे बच्चों को कराटे करता देख बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लड़का हो या लड़की हर एक को इस तरह के मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए और उन्होंने मंदिर कमेटी को धन्यवाद दिया जिन्होंने बच्चों के लिए इस तरह के क्लासेस का आयोजन किया। वहीं मंदिर कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मलय मजूमदार ने कहा कि आज मंदिर कमेटी की तरफ से एनुअल जनरल मीटिंग हुई जिसमें 2026 27 वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें विधायक कृष्णेंद्र मुखर्जी को अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष का हिसाब भी आज के एनुअल जनरल मीटिंग में पेश किया गया साथ ही मंदिर कमेटी की तरफ से जो कराटे क्लासेस चलाए जाते हैं उसके बच्चों को विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया। वही मंदिर कमेटी द्वारा जो कराटे क्लासेस चलाए जाते हैं उनके प्रशिक्षक तापस पाल ने बताया कि आज मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जाने वाले कराटे एकेडमी की तरफ से आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया गया वहीं विधायक द्वारा कराटे क्लास के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से वह यहां पर बच्चों को कराटे सीख रहे हैं और आज इस कार्यक्रम में विधायक की उपस्थिति ने क्लास के बच्चों को काफी उत्साहित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page