शहीद दिवस को लेकर आसनसोल में आज कांग्रेस की तरफ से निकली रैली दर्जनों टीएमसी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
1 min read
आसनसोल :रविवार को कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के गिरजा मोड़ से नगर निगम चौराहे तक एक रैली निकाली गई इस रैली के जरिए आगामी 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहीद मीनार तक जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस बारे में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि 21 जुलाई 1993 को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वोटर आईडेंटिटी कार्ड की मांग पर प्रदर्शन किया था जहां पुलिस की गली में 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। कांग्रेस द्वारा तब से लगातार शहीद दिवस का पालन किया जाता रहा है लेकिन पिछले 15 सालों में टीएमसी द्वारा सत्ता के बल पर शहीद दिवस को हाईजैक कर लिया गया था। शहीद दिवस के अवसर पर कोलकाता में जो कुछ टीएमसी द्वारा किया जाता था उसे शहीदों को श्रद्धांजलि देना नहीं कहता उससे शहीदों का अपमान होता था अब कांग्रेस यह दिखा देगी कि किस तरह से शहीदों को सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद मीनार पहुंचेंगे और अपने साथियों को श्रद्धांजलि देंगे जिन्होंने वोटर आईडेंटिटी कार्ड की मांग पर अपने प्राणों की आहुति दी थी। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी कहा कि 21 जुलाई 1993 को जिन 13 लोगों की मृत्यु हुई थी वह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थे लेकिन टीएमसी द्वारा सत्ता की ताकत पर पूरे कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया गया था लेकिन अब लोगों के मन में वह डर नहीं है कांग्रेस ने हमेशा शहीदों को सम्मानित किया है लेकिन टीएमसी के शासन द्वारा कांग्रेस को कोलकाता में कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता शहीदों को उचित सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में रैली निकालने से पहले गिरजा मोड इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बाराबनी ब्लाक के 50 टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि 21 जुलाई के शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आसनसोल से शहीद मीनार जाएंगे उसके लिए आज एक रैली का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि लोग अब समझ रहे हैं कि अगर इस देश और राज्य को बचाना है और विकास के रास्ते पर लेकर जाना है तो कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है














