shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल साउथ थाने की बड़ी कामयाबी 79 लोगों को वापस किए खोए हुए मोबाइल

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जिन लोगों के मोबाइल खो जाते हैं ऐसे लोगों को उनके मोबाइल ढूंढ कर वापस देने के लिए फिरे पावा नामक एक परियोजना चलाई जाती है। रविवार को इस परियोजना के अंतर्गत आसनसोल दक्षिण थाना द्वारा 79 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए आसनसोल साउथ थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसीपी सेंट्रल आसनसोल साउथ थाना प्रभारी आसनसोल साउथ थाने के सेकंड ऑफिसर सहित थाने के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इन सब की मौजूदगी में 79 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए। एसीपी सेंट्रल ने मोबाइल लेने आए लोगों को कहा कि मोबाइल वापस पाकर वह जितने खुश है उससे कहीं ज्यादा खुश पुलिस के अधिकारी हैं जिन्होंने इन खोए हुए मोबाइलों को ढूंढ निकाला और आज उनके असली मालिकों को सौपा जा रहा है। एसीपी सेंट्रल ने कहा कि मोबाइल आज हमारे लिए सिर्फ एक संचार का माध्यम नहीं हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है मोबाइल में ही हमारे जरूरी दस्तावेज रिकॉर्ड रहते हैं हमारे एटीएम का पिन भी मोबाइल में रिकॉर्ड रहता है और भी जरूरी दस्तावेज हमारे फोटो आदि भी मोबाइल में रहते हैं ऐसे में मोबाइल खो जाना यह हमारे लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने मोबाइल की हिफाजत करें और मोबाइल चोरी होने पर जरूर नजदीक के थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराएं क्योंकि अगर आपके खोए हुए मोबाइल से किसी ने कोई अपराध किया और आपके मोबाइल खोने की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं पाई गई तो आप भी मुसीबत में आ सकते हैं। इसलिए मोबाइल अगर खो जाता है तो तुरंत थाने में रिपोर्ट दिखाना लाजमी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने का मूल मंत्र है अनजान लिंक से बचें और लालच या डर में आकर साइबर की दुनिया में कोई कदम ना उठाएं वहीं। साउथ थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी ने भी मोबाइल वापस पाने वाले लोगों को बधाई दी और कहा कि यह उनका फर्ज है और अपने फर्ज को निभा कर वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान को संचालित करने में साउथ थाना के जिन कर्मचारियों ने अथक मेहनत की है वह उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने भी लोगों से साइबर अपराध और मोबाइल को लेकर और ज्यादा सावधान होने की अपील की। मोबाइल वापस पाने वाले कुछ लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने आसनसोल साउथ थाने के अधिकारियों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि मोबाइल खोकर वह काफी निराश हो गए थे लेकिन जिस तरह से साउथ थाने के अधिकारियों ने उनके मोबाइल वापस उन्हें दे दिए उसके लिए वह साउथ थाना के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page