कल्चरल एंड लिटरेटरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से हुआ कविता उत्सव का आयोजन
1 min read
आसनसोल :कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से आज आसनसोल के रविंद्र भवन में कविता उत्सव का आयोजन किया गया यहां पर बांग्ला हिंदी उर्दू के कवि और शायर आए और उन्होंने यहां अपनी कविताओं से समां बांध दिया इस बारे में संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा की कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल पिछले 4 सालों से एक ही प्रयास कर रहा है और वह यह की किस तरह से राज्य में और इस क्षेत्र में साहित्यकारों और कलाकारों को अभिव्यक्ति की आजादी दिलवाई जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक इस राज्य में साहित्यकारों को खुले मन से साहित्य सृजन करने में डर लगता था लेकिन अब ऐसा नहीं है अब साहित्यकार पूरी तरह से आजाद हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक अपनी इच्छा अनुसार वह साहित्य का सृजन और उसे अभिव्यक्त कर सकते हैं और यही एक स्वस्थ समाज का परिचय देता है। वहीं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है की जिस तरह से यहां पर इस जिले के विभिन्न इलाकों से आए कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं यह दिखाता है कि कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल ने पिछले 4 सालों में जो काम किया है वह पूर्णता को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल पश्चिम बंगाल में एक बहुत बड़े साहित्यिक संस्था का रूप लेने वाला है। इस कार्यक्रम में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज बीबी कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे














