मेधावियों का महामुकाबला: वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read

रानीगंज :कवितीर्थ विकास एवं अध्ययन संस्थान (शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए एक मिशन) द्वारा छात्र मूल्यांकन परीक्षा चरण एक का आयोजन किया गया। इस परीक्षा मे उर्दू, हिंदी और बंगाली माध्यम के विद्यालयों के कक्षा IX, X, XI और XII के छात्र शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कक्षा ९ से १२ तक के लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सामान्य ज्ञान और गणित के डर को दूर करना था।सुबह से ही बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। परीक्षा हॉल में पूरी शांति थी और बच्चे पूरे ध्यान से अपने पेपर हल कर रहे थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और बच्चों के चेहरों पर जीत की चमक दिखाई दे रही थी। इस वार्षिक अंतर-विद्यालयी प्रतियोगित वर्ष मेधा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया।परीक्षा के दौरान कुल ८ कमरों का उपयोग किया गया, जिसमें प्रत्येक कमरे में 2 निरीक्षकों (शिक्षकों) की ड्यूटी लगाई गई थी।इस तरह तैयार किया गया था ताकि बच्चों की दिमागी कसरत हो सके। ईस अवसर पर जे के नगर के टीचर इंचार्ज शमीम अख्तर, नेहा सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, सुदीप पांडे, सुफल ठाकुर, मनोज कुमार , मनोज कुमार सिंह, मनोज चक्रवर्ती, इकरामुद्दीन अंसारी, कोऑर्डिनेटर अनवर अंसारी, अबजरवर रहमान सर, रतिबाटी हिंदी हाई स्कूल के टीचर मुनीर शमी, फरहा मैडम आदि उपस्थित थे














