ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा 3 चोरी के मोबाइल फोन सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :17 जुलाई को आरपीएफ वेस्ट पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 3 चोरी के मोबाइल फोन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ आसनसोल मंडल ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की निगरानी के लिए इस तरह का कोई कदम उठाया गया हो हमेशा आरपीएफ की तरफ से स्टेशन परिसर आसपास के क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जाती है जिस किसी भी यात्री को सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी ना हो।














