shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया नीट और जेईई एडवांस्ड में स्कूल का परचम

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात स्कूल आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से हमेशा इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि यहां पर सिर्फ बच्चों का शैक्षणिक विकास ही नहीं बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय के नेतृत्व में बच्चों के विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है और इसी का नतीजा है कि पिछले लंबे समय से आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थी सिर्फ प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत का परचम लहरा रहे हैं ।इसी कड़ी में इस बार स्कूल के छात्र अर्पित कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल की और आईआईटी खड़गपुर में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश प्राप्त किया। अर्पित की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी हौसला अफजाई की गई और कहा गया कि अर्पित को यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत लगन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव की वजह से मिली। आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि उन्हें अर्पित की इस सफलता पर गर्व है। दूसरी तरफ स्कूल की एक और छात्रा पापड़ी घोष ने नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और नीट अंडरग्रैजुएट की परीक्षा में उन्होंने पूरे देश 720 में से 616 अंक हासिल किया और पूरे भारत में 2627 रैंक प्राप्त किया उनका परसेंटाइल 99.70 का रहा। स्कूल की तरफ से पापड़ी की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी गई और उन्हें स्कूल का चमकता सितारा कहा गया। स्कूल ने पापड़ी के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की और कहा की जिस तरह से उन्होंने स्कूल का नाम रौशन किया है स्कूल को पापड़ी पर गर्व है। आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के किसी विद्यार्थी ने इस तरह की सफलता हासिल की है इससे पहले स्कूल के ही एक विद्यार्थी ने नीट की परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया था साल 2000 में स्कूल की स्थापना हुई थी और तमसो मां ज्योतिर्गमय: के फलसफे पर आगे बढ़ते हुए स्कूल द्वारा समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page