एनडीपीएस कानून के तहत सजा पा चुके दंपति की कारस्तानी, 24 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार
1 min read
कुल्टी :एनडीपीएस कानून के तहत 10 साल की सजा पा चुके एक दंपति को पुलिस ने फिर से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जिससे कुल्टी और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चौकी के बामुंडीहा मदरसा पाड़ा निवासी पप्पू अंसारी और उनकी पत्नी सुबेतारा खातून के रूप में की जा रही है नियामतपुर चौकी पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत दोनों को रानी शायर मोड़ स्थित इसको बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया पुलिस के तलाशी में उनके पास से 24 ग्राम हेरोइन और तस्करी से जुड़े अन्य कागजात और उपकरण बरामद हुए थे आपको बता दें कि इस दंपति को 2020 में एनडीपीएस कानून के तहत 10 साल की सजा हुई थी अब सवाल यह उठता है कि जिन्हें एनडीपीएस कानून के तहत 10 साल की सजा हुई थी यह लोग फिर से जेल से बाहर आकर इस अवैध कारोबार से कैसे जुड़ गए प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि यह कारोबार अंतरराज्यीय गिरोह का हो सकता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया है














