विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी के निर्देश पर 47 नंबर वार्ड में अजय यादव के नेतृत्व में रथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी धूमधाम से रथ यात्रा का आयोजन किया गया रथ यात्रा में हर साल आसनसोल में विशाल रथ निकलता है जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं श्रद्धालु आकर रथ की रस्सी खींचते हैं और अपनी सेवा प्रदान करते हैं ऐसे में इन श्रद्धालुओं को इस लंबी रथ यात्रा में थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न संगठनों की तरफ से सेवा शिविरों का आयोजन किया जाता है।

ऐसे ही एक सेवा शिविर का आयोजन आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुख़र्जी के निर्देश पर वार्ड नंबर 47 के अजय यादव और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में गिरजा मोड़ इलाके में किया गया यहां पर सरबत, ठंडा पानी और प्रसाद वितरण का कैम्प लगाया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। विधायक के नेतृत्व में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गिरजा मोड इलाके में सेवा शिविर लगाया गया और रथ यात्रा में जो भी श्रद्धालु शामिल थे उनको ठंडा पानी शरबत सहित अन्य सेवा प्रदान की गई इस मौके पर इन स्वेच्छा सेवकों ने कहा कि भगवान जगन्नाथ देव जी की रथ यात्रा के अवसर पर उन्हें यह सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए वह अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के निर्देश पर इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने विधायक को इस सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया














