ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा अवैध शराब जब्त, 1 व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :16 जुलाई को आरपीएफ जसीडीह पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब जब्त की गई तथा 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति एवं जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस संदर्भ में जब हमने आरपीएफ अधिकारीयों से बात की तो उन्होंने कहा कि आरपीएफ आसनसोल मंडल ऑपरेशन सतर्क के माध्यम से रेल परिसर को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त रखने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज आरपीएफ की तरफ से लगातार इस तरह के अभियान चलाए जाते रहते हैं जिससे आपराधिक कृत्य को अंजाम देने का प्रयास करने वाले लोगों की धरपकड़ की जा सके और उन्हें कानून के मुताबिक सजा दिलाई जा सके ताकि यात्रियों की सुरक्षा पर कोई आंच न आए














